आगरा: साकेत कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने किया मतदान,साथ रहे समर्थक
आगरा में लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी के आगरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल साकेत कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुँचे। जहां उनके साथ उनके समर्थक भी साथ नज़र आए। एसीपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा लोकसभा सीट फिर से भाजपा बड़े मतों के अंतर से जीतकर इतिहास रचेगी।