बेरमो: पाडी गांव में हाथियों की झुंड ने उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों को पहुचाई क्षति,हाथी भगाओ टीम ने जंगल के ओर खदेडा
Bermo, Bokaro | Apr 11, 2024 पाडी गांव में सेंवाती घाटी जंगल की ओर से हाथियों का झुंड पहुंच कर गांव में उत्पात मचाया है।और गांव के दो ग्रामीणों को क्षति पहुंचाई है।बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने देर रात को गांव के दुखन सिंह मुंडा का एलबेस्टर के घर को लात व सूड से मारकर ध्वस्त कर दिया।वहीं मुरहुलसुदी के किसान नागेश्वर महतो के खेतों में लगी गेंहू की फसल बर्बाद कर दी है।