बेरमो: करगली,सीसीएल के बालू बैंकर रिजेक्ट कोल स्टोक से 9 पोल व पांच लाइट सहित केबल तार की चोरी।
Bermo, Bokaro | Apr 8, 2024 बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू बैंकर स्थित सीसीएल बी एंड के प्रक्षेत्र के करगली वासरी के रिजेक्ट कॉल स्टॉक से चोरों ने पोल, उसमें लगे लाइट सहित केवल तार की चोरी कर ली।चोरों ने यहां से विद्युत पोल को गैस कटर मशीन से काटकर अपने साथ ले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल के सुरक्षा विभाग की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच किया।