बेरमो: डॉ. उषा सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, लोगों ने कहा की उनके इस्तीफा देने से भाजपा को होगा नुकसान
Bermo, Bokaro | Apr 11, 2024 फुसरो बाजार की निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी की चर्चित नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 9 अप्रैल 2024 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम भेजी इस्तीफा पत्र में उन्होंने इस्तीफा का कारण अपनी निजी व्यस्तता बताते हुए उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वौ से इस्तीफा दे दी है।