मड़ियाहू: कीड़ी की दवा खिलाने पर मोदफ़ गांव में 60 भेड़ो की हुई मौत, कई गंभीर, सूचना पर पहुँचे पशु चिकित्साधिकारी व सुरेरी पुलिस
सुरेरी के मोदफ गांव में राजकीय पशु अस्पताल से लाकर भेड़ो को कीड़ी की दवा पिलाने के बाद करीब 60 भेड़ो की मौत हो गयी। भेड़ो की मौत से भेड़ पालने वालों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस व पशु चिकित्साधिकारी पहुँच गये है। सुरेरी थाना क्षेत्र के मोदफ़ गांव निवासी अवधेश पाल, देवनारायण पाल व विश्राम पाल भेड़ पालने का व्यवसाय करते हैं।