मड़ियाहू: चुनाव में शान्ति व्यवस्था को लेकर बरसठी SO अरविंद सिंह ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बरसठी सहित कई बाजारों में किया मार्च
बरसठी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स ने क्षेत्र के आधा दर्जन बाजारों में पैदल मार्च किया। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तैद है। पुलिस फोर्स ने क्षेत्र के मियाचक, परियत, रसुलहा, कटवार, निगोह,बरसठी आदि बाजारों में पैदल मार्च किया।