सहारनपुर: संत गुरु रविदास छात्रावास में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर नगर विधायक व मेयर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून रोड स्थित संत गुरु रविदास छात्रावास में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।