गभाना: हाईवे पर भूपाल नगलिया के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार दंपती हुए घायल
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। घटना गांव भूपाल नगलिया के पास की है, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। शाम को पांच बजे बुलंदशहर देहात निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से अलीगढ़ से घर लौट रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।