भभुआ: भभुआ मुस्लिम मुसाफिरखाना में वक्फ बोर्ड को लेकर सदस्यों के साथ बैठक की गई
Bhabua, Kaimur | Nov 30, 2025 रविवार को 12:30 बजे भभुआ मुस्लिम मुसाफिरखाना में वक्फ बोर्ड को लेकर सदस्यों के साथ बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नौशेर अली व संचालन सेक्रेटरी रमजान अंसारी के द्वारा किया गया। वहीं बैठक में 5 दिसंबर तक वक्फ बोर्ड के उम्मीद नामक पोर्टल पर अपने क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान इमामबाड़ा मस्जिद मजार और मदरसे का ऑनलाइन अपलोड कराने को निर्देश दिया।