घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी के चोपना में चला हरियाली बढ़ाने का अभियान, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर लगाए ऑक्सीजन देने वाले पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोड़ाडोंगरी विकासखंड के तीन नम्बर चोपना गांव में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ऐसे पौधे लगाए गए जो भविष्य में बेहतर