पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में आपसी जंग में एक और बाघ की मौत, क्या रिजर्व का क्षेत्र छोटा पड़ने लगा है?
Panna, Panna | May 6, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व में टेरिटरी की जंग ने एक और बाघ की जान ले ली है। 24 घंटे की निगरानी के बावजूद अमानगंज बफर में बाघ का शव मिलने से सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। बाघों की बढ़ती आबादी और सिमटते दायरे के बीच बढ़ता यह खूनी संघर्ष अब चिंता का विषय है।