घड़साना: ग्राम पंचायतों में जल मिशन योजना में भ्रष्टाचार और खामियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
घड़साना तहसील की ग्राम पंचायतों में जल मिशन योजना में बड़े भ्रष्टाचार और खामियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने PHED अधिकारियों और ठेकेदार पर साठ गांठ कर योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।