घड़साना: अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद के द्वारा 13 कन्याओं का करवाया गया सामूहिक विवाह
अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद के द्वारा 13 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया। पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद परिवार की 13 कन्याओं की शादी उनके रीति-रिवाज से करवाई गई साथ ही कन्याओं को उनके जरूरत का सम्मान भी दिया गया। घडसाना वासियों के सहयोग से ही 13 कन्याओं की शादी करवाई गई।