भितरवार कृषि उपज मंडी में धान खरीदी की रेट को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारी धान का रेट जानबूझकर बहुत कम बता रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि किसानों ने गुस्से में आकर व्यापारियों की जूता चप्पल से मारपीट कर दी। व्यापारी जान बचाकर भागते नजर आए।