रामपुर: बरेली गेट के पास बाइक सवार युवक की गर्दन में चायनीज़ मांझा फंसने से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 1, 2025 बरेली गेट के पास बाइक सवार युवक की गर्दन में चाइनीस मांझा फसने से युवा घायल हो गया घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।घटना शनिवार की शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद घायल युवक के दोस्तों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए ।जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर ने उपचार करके घायल युवा को भर्ती कर लिया है।