रामपुर: शनिवार को मुर्तुज़ा इंटर कॉलेज में एम्बुलेंस से पहुँचकर छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा दी
Rampur, Rampur | Mar 1, 2025 शनिवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। मुर्तुज़ा इंटर कॉलेज स्थित परिक्षा केंद्र पर एक छात्र एम्बुलेंस से परीक्षा देने पहुँचा। दरअसल विकास खंड मिलक की ग्राम पंचायत हरजीपुर की प्रधान मायादेवी का पुत्र गौरव सैनी श्रीराम इंटर कॉलेज का छात्र है। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।