गिरिडीह: अहिल्यापुर के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची गिरिडीह साइबर पुलिस टीम,कर रही जांच पड़ताल
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची गिरिडीह साइबर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चामलिटी निवासी साइबर आरोपी चुरामण मंडल को पकड़ने उसके ससुराल पहुंची थी।