शाजापुर: ग्राम रंथभंवर में कलश यात्रा के साथ नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा निकली, ग्रामीणों ने किया स्वागत
शाजापुर जिले के ग्राम रंथभंवर में आयोजित चार दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिवस रविवार सुबह धार्मिक आस्था और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली, वहीं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा का भी आयोजन किया गया।