सांगानेर: जयपुर में मॉर्निंग वॉक पर आरोपी युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की से मिलकर किया रेप
जयपुर में 17 साल की लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। मिलने के बहाने बुलाकर घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।