इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट की धूम, बिहार की 13 टीमें ले रही हैं भाग
जमुई के SKS स्टेडियम में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जमुई जिला कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले लायंस कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सचिव पंकज कुमार सिंह ने किया। वही रात 8 बजे तक कई मुकाबले खेले गए। जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया।