सतना। जिले की कोटर तहसील अंतर्गत घोरकाट गांव में मंगलवार की दोपहर 2.30 बजे एक झोपड़ी में आग लगने से एक बछड़ा जहां जिंदा जल गया वही 2 क्विंटल गेहूं, भूसा एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसजन दहिया गांव के बाहर सड़क किनारे झोपड़ी बना कर रह रहा था।