मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 5 जुलाई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र धमतरी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आदर्श विद्यालय गोकुलपुर में रहेगा। प्रवेश पत्र 3 जुलाई तक संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से लें।