बिरसिंहपुर तहसील के ग्राम सलैया खुर्द में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम निवासी भोले साकेत के घर में रात करीब 12 बजे इलेक्ट्रिक वायर में चिंगारी निकलने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।