गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक घर से नगदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी हो गया। गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरपुर गांव निवासी उपेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना बीते 10 जनवरी की रात को हुई।