चंदौसी: चंदौसी बहजोई हाईवे मार्ग पर बहजोई ईदगाह के नजदीक तेज रफ्तार अनियंत्रित सरिया सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर चढ़ा
बहजोई-चंदौसी हाईवे मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे सीमेंट और सरिया से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर मंगलवार शाम 6:00 के करीब चढ़ गई। हादसे में सड़क के बीच लगी लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बहजोई ईदगाह के पास की बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।