शहपुरा: कोहानी देवरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में गिरा हादसे में बेटे की हुई मौत , पिता हुआ घायल
शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहानी देवरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और हादसे में बेटे की मौत हो गई और पिता घायल हो गया घायल का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 5:00 आना खेड़ा गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर पिता पुत्र जबलपुर जा रहे थे उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए ।