दनियावां: सुरगापर गांव में पांच दिनों से चल रही शिव पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुरगापर गांव में 5 दिनों से चल रहे शिव पुराण कथा में महिला पुरुष भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी है। यज्ञ स्थल पर महिला श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा के साथ एक मंडप की परिक्रमा किया है। वही विधि विधान के साथ पूजा अर्चना भी किया है। धार्मिक समारोह में बख्तियारपुर के विधायक अरुण साह,पूर्व विधायक,अनिरुद्ध यादव,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय गोप मौजूद रहे है।