चूरू: गांव सहजूसर में कृषि कार्य करते हुए दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Churu, Churu | Oct 25, 2024 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव सहजूसर में शुक्रवार को खेत में कृषि कार्य करते समय हुए हादसे में 39 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने महिला को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे रैफर किया गया था लेकिन महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।