चूरू: गांव सात्युं में फसल बेचकर घर लौट रहे युवक से मारपीट कर छीने गए रुपए, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 25, 2024 चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव सात्यूं में मूंग की फसल बेचकर वापस घर लौट रहे युवक से दो जनों ने गांव के बाहर मारपीट कर 15 हजार रुपए छीन लिए। मारपीट में घायल हुए युवक को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।