टोंक: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल श्री हरि भाऊ किशन राव जी बागडे से की मुलाकात
Tonk, Tonk | Mar 24, 2025 महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव जी बागडे सोमवार को दोपहर 12:00 बजे टोंक के दौरे पर थे। दौरे के दौरान महामहिम राज्यपाल श्री हरि भाऊ किशनराव जी बागडे से टोंक भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल जी को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।