उज्जैन ग्रामीण: मानस भवन क्षीरसागर से सामाजिक न्याय परिसर तक मायापति हनुमान मंदिर परिवार द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
मानस भवन क्षीरसागर से सामाजिक न्याय परिसर तक मायापति हनुमान मंदिर परिवार द्वारा मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए, जिन्होंने भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंची जहाँ कलश पूजन कर भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया