चैनपुर: एसआइआर कार्य के लिए बांसडीह जा रहे श्रम पदाधिकारी हादसे का शिकार, अचानक कुत्ते के आने से शाहपुर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सोमवार सुबह एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चैनपुर के श्रम पदाधिकारी राहुल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पैर और सिर में गंभीर चोट आयी है। बाइक से जाने के क्रम में अचानक एक कुत्ते के आ जाने से हादसा हुआ। श्रम पदाधिकारी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।