खरगोन में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन में 42वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हाइब्रिड मोड में संपन्न हुई, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।