भोगांव: बेवर में वेतन भुगतान को लेकर बिजली संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
बेवर में बिजली संविदा कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, मैनपुरी ने इस संबंध में विद्युत वितरण मंडल मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर सूचित किया है कि संविदा कर्मचारियों का वेतन लंबे समय से लंबित है।