कपासन: कपासन के श्री सांवलिया धाम आश्रम, मुंगाना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
कपासन के श्री सांवलिया धाम आश्रम, मुंगाना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिली जानकारी अनुसार श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री चेतनदासजी महाराज के देवलोक गमन के बाद आयोजित पहली गुरु पूर्णिमा पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालु और शिष्य आश्रम पहुंचने लगे।