केरा मेला से एक आठ वर्षीय बालक मंगलवार दोपहर लापता हो गया। इसे लेकर परिजन परेशान है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि आठ वर्षीय नायकी बोदरा अपनी नानी के साथ मेला गया था,इसी दौरान वह लापता हो गया। इस लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन नायकी बोदरा का कहीं पता नहीं चला।