बिक्रमगंज कृषि विज्ञान केंद्र में आत्मा बक्सर के सहयोग से मधुमक्खी पालन पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज शनिवार को दोपहर 1 बजे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बक्सर जिले के 30 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. रमाकांत सिंह ने बताया कि मधुमक्खियाँ किस प्रकार भोजन एकत्र करती हैं तथा उनके लिए उपयुक्त पौधों की पहचान कैसे की जाए।