शादी के कार्ड बांटने निकले तीन युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पवा गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां स्ट्रेचर न मिलने और प्राइवेट एम्बुलेंस के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। डॉक्टरों ने आरोपों को निराधार बताया है।