मरवाही: बेकाबू ट्रेलर का कहर, रूमगा में 10 मवेशियों को मारी टक्कर, 10 मवेशियों की मौत, अन्य घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूमगा गांव के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने सड़क पर बैठे और सड़क पार कर रहे करीब 10 मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कई मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।