दतिया नगर: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण, जिले में बनाए गए है 707 मतदान केंद्र
भिंड दतिया लोकसभा सीट पर मतदान 7 मई यानी कल होगा। इसके लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण मतदान कर्मियों को सोमवार सुबह 6 बजे से जारी है। वही 7 मई को दतिया जिले की तीनो विधानसभा के कुल 6 लाख 4 हजार 823 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सांसद चुनेंगे। वही जिले में 707 मतदान केंद्र बनाए गए है।