सबलगढ़: रामपुर कलां में खाटू श्याम भक्तों की भव्य भजन संध्या का आयोजन
सबलगढ़ के रामपुर कलां स्थित राधा रानी गार्डन में खाटू श्याम भक्तों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए, समापन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया