भारत सरकार के खेल मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार फिट युवा फॉर विकसित भारत के तहत सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत लोकसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर तक अरविंद पैवेलियन खेल मैदान, सिरोही पर आयोजित किया जाएगा। लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में जिला जालोर एवं सिरोही की समस्त विधानसभा स्तर पर विजेता टीम प्रतिभागी होंगे।