मुरैना नगर: नेहरू पार्क से गूंजी कांग्रेस की हुंकार,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर दिनभर अनशन-धरना,चुनाव आयोग को घेरा।
मुरैना में राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को नेहरू पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय अनशन और धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाटव, रिंकू पचौरी व विनोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की और लोकतंत्र पर हमला करार दिया।