बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।#news