डीडवाना: राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज, महिलाओं की होगी विशेष जांच
Didwana, Nagaur | Sep 17, 2025 राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी, जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़कावट सहित अनेक लोग मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से महिलाओं की विशेष जांच की जाएगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि अगर महिला का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो परिवार सशक्त बनेगा।