बरेली के थाना किला क्षेत्र स्थित संदल खां मोहल्ले में बच्चों के आपसी झगड़े को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। पीड़िता रुकसाना का आरोप है कि बच्चों के झगड़े के बाद अनवर, कैफ और उसका बेटा श्यान गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगे, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया।