धमतरी: सास और दामाद पर मधुमक्खियों ने किया हमला, सास की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के पालगांव निवासी 75 वर्षीय रामवती नेताम सोमवार को अपने दामाद विष्णु के साथ सरई बीज बनने के लिए जंगल गई थी। तभी उसके ऊपर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।