बारां: नौनिहालों को कल पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, सीएमएचओ ऑफिस से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
Baran, Baran | Nov 22, 2025 जिले में 23 नवंबर रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक दी जाएगी। पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को आरसीएचओ डॉ जगदीश कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। आशा कॉर्डिनेटर धर्मेन्द्र निर्विकार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।