आगर: आगर शहर में माहेश्वरी महिला मंडल ने निकाली गणगौर की फुलपाती, समाज की महिलाएं हुईं शामिल
माहेश्वरी महिला मंडल ने 16 दिन का गणगौर का पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया। सोमवार शाम 5 बजे से आगर शहर में समाज की महिलाओं ने गणगौर की फुलपाती निकाली। गणगौर का जुलूस शहर के विभिन्न मार्ग से होता हुआ माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचा। वहां महिलाओं ने नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया।