हरदा: नीट पेपर लीक मामले पर हरदा कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
Harda, Harda | Jun 24, 2026 नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष मोहन साई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले और जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।